[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में कर सकती है बदलाव
बैटिंग ऑर्डर में भी हो सकता है फेरबदल
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे आज
नई दिल्ली. केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. टीम इंडिया तीसरा और आखिरी वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जाने वाले निर्णायक वनडे में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. तिलक वर्मा की जगह रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिल सकता है. संजू सैसमन इस मुकाबले में अलग रोल में दिखाई दे सकते हैं. बैटिंग ऑर्डर में संजू सैमसन को प्रमोट किया जा सकता है. यदि ऐसा होता है तो फिर केरल के इस बल्लेबाज के लिए फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि उन्हें ज्यादा समय क्रीज पर बिताने का मौका मिल सकता है.
भारतीय टीम मेजबान साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के लिए बेताब है. तिलक वर्मा (Tilak Varma) को तीसरे मुकाबले से ड्रॉप किया जा सकता है. उन्हें शुरुआती 2 वनडे में मौके मिले लेकिन वह उसे भुना नहीं सके. दूसरी ओर, केएल राहुल युवा रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को को निर्णायक वनडे में मौका दे सकते हैं. राहुल, रजत के प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हैं. रजत आईपीएल में शतक ठोक चुके हैं वहीं पिछले कुछ समय से वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रजत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है.
IND vs SA, 3rd ODI Dream11: तीसरा वनडे आज, जानें अपनी Dream 11 में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
तिलक वर्मा छाप छोड़ने में रहे असफल
तिलक वर्मा यदि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहते हैं तो फिर इसमें हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए. इस लेफ्ट हैंड बैटर को मौजूदा सीरीज में छाप छोड़ने का मौका मिला लेकिन वह इसमें असफल रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक साउथ अफ्रीका में कमाल नहीं कर पाए. श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज की तैयारी की वजह से दूसरे और तीसरे वनडे से बाहर हैं. ऐसे में भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में बदलाव देखने को मिल सकता है. रजत एक आक्रामक बैटर हैं और वह यह बात बखूबी जानते हैं कि मैच को कैसे फिनिश किया जाता है. वह 5वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं वहीं छठे नंबर पर रिंकू का उतरना तय है.
संजू सैमसन का बदल सकता है बैटिंग ऑर्डर
संजू सैमसन को पहले वनडे में बैटिंग का मौका नहीं मिला था जबकि दूसरे वनडे में उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन वह असफल रहे. ऐसे में तीसरे वनडे में उन्हें तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा सकता है. इस नंबर पर उन्हें हाथ खोलने का मौका मिलेगा. संजू नंबर एक से लेकर 7 नंबर पर किसी भी क्रम पर बैटिंग कर सकते हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित XI: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान), रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार.
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Sanju Samson, Tilak Varma
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 10:01 IST
[ad_2]
Source link