Home Breaking News CGHS: केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, हृदय रोगों के 42 टेस्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

CGHS: केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, हृदय रोगों के 42 टेस्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

0
CGHS: केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, हृदय रोगों के 42 टेस्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

[ad_1]

CGHS: Big relief for central employees and pensioners, this much have to be paid for 42 tests of heart disease

CGHS
– फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार


केंद्र सरकार में सीजीएचएस कार्ड होल्डर कर्मियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें हृदय की बीमारी से जुड़े 42 परीक्षणों के लिए ज्यादा रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इस बाबत ज्यादा पूछताछ की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी परीक्षणों के रेट तय कर दिए हैं। ये रेट 2500 रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक हैं। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी अस्पताल या लैब में ये रेट कुछ ज्यादा हैं, जबकि नॉन एनएबीएच अस्पताल में इन परीक्षणों का खर्च थोड़ा बहुत कम है।

सीजीएचएस में 15,75,087 कार्ड होल्डर हैं, जिनमें से 6,97,407 सेवारत्त कर्मचारी और 8,77,681 पेंशनर हैं। लाभार्थियों की संख्या 44,46,369 है। इनमें से 26,35,665 सेवारत्त कर्मचारी और 18,10,707 पेंशनर हैं। अगर किसी लाभार्थी को बैलून कोरोनरी एंजियोप्लास्टी/पीटीसीए, टैस्ट नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) अस्पताल में करानी है, तो उसके लिए 92000 रुपये देने होंगे। अगर यही टेस्ट नॉन एनएबीएच अस्पताल में कराते हैं, तो उसके लिए सीजीएचएस लाभार्थी को 78200 रुपये देने पड़ेंगे।

टीएवीआर इम्प्लांट के लिए देने होंगे इतने रुपये

ट्रांस केथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) इम्प्लांट के लिए सीजीएचएस लाभार्थी को एनएबीएच अस्पताल में 1284000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि नॉन एनएबीएच अस्पताल में भी यह रेट समान ही रहेंगे। एनएबीएच अस्पताल में ट्रांस केथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट प्रोसीजर कॉस्ट 100000 रुपये होगी, जबकि नॉन एनएबीएच अस्पताल में 85000 रुपये लगेंगे। कोरोनरी इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी (आईवीएल)/शॉर्ट वेव लीथोट्रिप्सी जीएसटी सहित, इसके लिए एनएबीएच अस्पताल में 268000 रुपये, जबकि नॉन एनएबीएच अस्पताल में भी इतने ही रुपये लगेंगे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here