Home Breaking News Covid19: केरल में कोरोना से तीन की मौत; महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Covid19: केरल में कोरोना से तीन की मौत; महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

0
Covid19: केरल में कोरोना से तीन की मौत; महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

[ad_1]

corona cases rising india kerala three deaths maharashtra health minister says no need to panic from covid19

कोरोना संक्रमण की जांच कराती महिला
– फोटो : prayagraj

विस्तार


देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। 

केरल में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72 हजार पार

केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है और हमारा हेल्थ सिस्टम वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है। बीते 24 घंटे में 211 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 68,37,414 हो गई है। 

‘घबराने की जरूरत नहीं’

देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सलाह दी है कि वह घबराएं नहीं और राज्य सरकार पूरी तरह से हालात से निपटने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य में भी कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित एक व्यक्ति मिला है। सावंत ने कहा कि राज्य का हेल्थ सिस्टम कोरोना के नए सबवैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है और लोगों को घबराने के जरूरत नहीं है। 

 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here