[ad_1]

जादूगर पीसी सरकार जूनियर
– फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एक चिटफंड घोटाले की जांच की आंच देश के एक मशहूर जादूगर तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित चिटफंड धोखाधड़ी मामले में निवेशकों से 790 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जाने-माने जादूगर पीसी सरकार (जूनियर) से पूछताछ की। एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के शुक्रवार दोपहर साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचने के तुरंत बाद ईडी अधिकारियों ने उनसे घोटाले के सिलसिले में पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने कहा, “हम चिटफंड मामले के सिलसिले में सरकार से पूछताछ कर रहे हैं। हमें यह पता लगाना होगा कि वह किसी भी तरह से इस मामले में शामिल थे या नहीं।”
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ईडी ने टावर समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ के दौरान मशहूर जादूगर पीसी सरकार (जूनियर) का नाम सामने आया था।
सीबीआई ने इसी मामले में 2021 में जादूगर सरकार के बालीगंज स्थित आवास की तलाशी ली थी।
[ad_2]
Source link