Home Breaking News Ram Temple: सोनिया गांधी और खरगे को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण, अयोध्या जाने पर सस्पेंस

Ram Temple: सोनिया गांधी और खरगे को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण, अयोध्या जाने पर सस्पेंस

0
Ram Temple: सोनिया गांधी और खरगे को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण, अयोध्या जाने पर सस्पेंस

[ad_1]

Congress Chief Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi get invitations for Ram Temple consecration ceremony in Ayodhya

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना कम है।

सूत्रों ने बताया कि समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है।

विभिन्न संप्रदायों के 4,000 संत समारोह में होंगे शामिल

ट्रस्ट का कहना है कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूज्य संतों के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के सम्मान में योगदान देने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। ट्रस्ट के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संत भाग ले सकते हैं।

अलग-अलग भाषाओं में लगेंगे संकेतक

रामनगरी अयोध्या में अभी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों से रोजाना 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राममंदिर के उद्घाटन के बाद यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अयोध्या में पूरे देश से श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगरी में अलग-अलग भाषाओं में संकेतक लगाए जाएंगे। दक्षिण की तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी भाषाओं में भी संकेतक होंगे। प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है।  






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here