Home Breaking News Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की ‘सलार’ का जादू, बोले- ‘अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है’

Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की ‘सलार’ का जादू, बोले- ‘अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है’

0
Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की ‘सलार’ का जादू, बोले- ‘अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है’

[ad_1]

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सलार: पार्ट वन सीज फायर’ रिलीज हो गई है। प्रभास के चाहने वाले बड़ी संख्या में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे और फिल्म देखने के बाद जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस सबकुछ दर्शकों को बेहद पसंद आया है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म इतनी धांसू है कि अब हम इसके दूसरे पार्ट के लिए बेकरार हैं। पब्लिक की तरफ कैसी मिल रही है ‘सलार’ को प्रतिक्रिया? आइए जानें




फिल्म देखकर लौटे प्रभास के फैंस और दर्शक ‘सलार’ को देखकर बेहद खुश हैं। वे इसे पैसा वसूल पिक्चर बता रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक फिल्म का एक्शन धांसू है। हालांकि, कुछ दर्शकों की तरफ से स्टोरी को ‘केजीएफ’ जैसा बताया जा रहा है।। एक दर्शक ने कहा, ‘प्रभास इस बार नए अवतार में आए हैं। काफी टाइम से हम फिल्म देख रहे थे, जो ‘पठान’ और ‘जवान’ का जो क्रेज था, वही ‘सलार’ का है। हिलाकर रख दिया है इस फिल्म ने। धमाल एक्शन है। ये फिल्म 1000 करोड़ तो पक्का कमाएगी ही’।


एक दर्शक ने कहा, ‘इस फिल्म की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। फिल्म को देखकर दिमाग सुन्न हो जाएगा। अब तक ऐसा सिनेमा नहीं बना है भारत में। पार्ट 2 का वेट कर रहे हैं। फिल्म देखकर हमारे तो रोंगटे खड़े हो गए। प्रभास की एंट्री से लेकर हर सीन पर मजा आ गया। पूरी पैसा वसूल फिल्म है’। वहीं, एक अन्य दर्शक ने कहा, ‘मूवी बहुत ही शानदार है। ब्लॉकबस्टर होगी। प्रभास डार्लिंग हैं। फाइटिंग, एक्शन सीक्वेंस सबकुछ धमाल है। आप इस फिल्म को देखते हुए एक पल के लिए भी कुर्सी से नहीं उठ पाएंगे। प्रशांत नील बहुत ही शानदार डायरेक्टर हैं। एक्शन के साथ-साथ फिल्म में गजब के इमोशंस हैं। ये फिल्म रॉक करेगी। प्रभास वापस आ गए हैं’।


कुछ दर्शकों ने कहा, ‘किरदार को इतने ऊंचे स्तर पर लेकर जाना, ये तो प्रशांत नील ही कर सकते थे। एक्शन नेक्स्ट लेवल का है। इसीलिए इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। फर्स्ट हाफ तो है ही शानदार सेकंड हाफ और भी धमाल है। आप फिल्म देखकर निकलते हैं तो दूसरे पार्ट का इंतजार करते हुए निकलते हैं। सबसे बड़ी बात है कि सिनेमा में कुछ नया देखने को मिला है। मैं तो इसे दोबारा देखना पसंद करूंगा’।


कुछ दर्शक ने यह शिकायत भी की कि फिल्म में एक्शन ज्यादा है और केजीएफ वाली वाइब है। डेढ़ घंटे सिर्फ एक्शन ही है। प्रभास के फैंस का कहना है कि कुछ फिल्मों की वजह से जो निराशा हुई थी, प्रभास ने उन सभी को खत्म कर दिया है। इस फिल्म में उन्होंने ‘धो डाला, फोड़ डाला’। सिनेमाहॉल में खूब तालियां बजी हैं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here