Home Sports VIDEO: आरसीबी ने जिसे 1.5 करोड़ में खरीदा, उस खिलाड़ी ने अंपायर से की बदसलूकी; BBL में लगा 4 मैच का बैन

VIDEO: आरसीबी ने जिसे 1.5 करोड़ में खरीदा, उस खिलाड़ी ने अंपायर से की बदसलूकी; BBL में लगा 4 मैच का बैन

0
VIDEO: आरसीबी ने जिसे 1.5 करोड़ में खरीदा, उस खिलाड़ी ने अंपायर से की बदसलूकी; BBL में लगा 4 मैच का बैन

[ad_1]

RCB Player Banned, Tom Curran : अपने पहले खिताब की तलाश में बीते कई साल से कोशिश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम ने आईपीएल के अगले सीजन से पहले ऑक्शन में इंग्लैंड के मीडियम पेसर टॉम करेन (Tom Curran) को खरीदा. आरसीबी ने सैम करेन के भाई को ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा. इसी बीच टॉम करेन को लेकर बड़ी खबर गुरुवार को आई. उन पर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में अंपायर से बदसलूकी के कारण 4 मैच का बैन लगाया गया है.

अंपायर से बदसलूकी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में शामिल किए गए टॉम करेन (Tom Curran) पर बिग बैश लीग में 4 मैच का बैन लगा है. ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग (Big Bash League) में प्रैक्टिस के दौरान टॉम करेन ने अंपायर से बदललूकी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. वह टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) टीम का हिस्सा हैं. अंपायर के साथ उनका विवाद गत 11 दिसंबर को होबार्ट हरिकेंस और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबले से पहले हुआ था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

टॉम करेन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉम करेन ने प्रैक्टिस के दौरान पिच पर दौड़ लगाई, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें पिच पर दौड़ने से मना किया. टॉम करेन अंपायर के विरोध में चले गए. दूसरी तरफ अंपायर ने विकेट के पास जाकर पोजीशन ली, लेकिन करेन ने अंपायर के सामने ही दौड़ लगा दी. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई. 

 

अपील करेगी टीम

सिडनी सिक्सर्स के प्रमुख राचेल हेन्स ने इस बीच टॉम करेन का बचाव किया और कहा कि इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी. उन्होंने कहा है कि टॉम और क्लब ने जानबूझकर मैच के किसी भी अधिकारी को धमकी नहीं दी. उन्होंने कहा कि टीम टॉम करेन के सपोर्ट में है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here