[ad_1]
नई दिल्ली. तीन महीने पहले तक जिसे दुनिया की सबसे ताकतवर टीम समझा जाता था, उसका हाल अचानक बुरा हो चला है. वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर होने वाली इंग्लिश टीम को अपने से निचली रैंकिंग वाली टीम से भी हार का सामना करना पड़ा है. बात हो रही है इंग्लैंड क्रिकेट टीम की. इंग्लैंड की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसे वनडे के बाद टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज वही टीम है, जो वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर सकी थी.
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर को खेला गया. इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 132 रन ही बना सकी. उसकी ओर से फिल साल्ट (38) और लियाम लिविंगस्टोन (28) ही 25 रन से ज्यादा बना सके.
वेस्टइंडीज ने 133 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. शेन रदरफोर्ड ने 30 और जॉनसन चार्ल्स ने 27 रन की पारी खेली.
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. मेजबान वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी 2-1 से मात दी थी. इंग्लैंड की हार के बाद ही England vs West Indies गूगल पर ट्रेंड करने लगा. बता दें कि वेस्टइंडीज की वनडे रैंकिंग 10 और टी20 रैंकिंग 7 है. इंग्लैंड की वनडे रैंकिंग 6 और टी20 रैंकिंग 2 है. इंग्लैंड ने पिछले 2019 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इतना ही नहीं इंग्लिश टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी है. इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 8 में से 5 मैच हार गई है.
.
Tags: England, England vs west indies, Jos Buttler, West indies
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 14:24 IST
[ad_2]
Source link