[ad_1]
हाइलाइट्स
पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं
मिचेल स्टार्क ने आईपीलए के सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त
गिलेस्पनी ने स्टार्क का समर्थन किया है जबकि कमिंस पर सवाल उठाए हैं
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और कंगारू ऑलराउंडर पैट कमिंस ने पूरी महफिल लूट ली. स्टार्क ने आईपीएल का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी का टैग अपने नाम किया वहीं पैट कमिंस दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा वहीं कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज जेसन गिलेस्पी ने पैट कमिंस को इतनी बड़ी राशि दिए जाने पर सवालड उठाए हैं. गिलेस्पी का कहना है कि कमिंस का ये बेस्ट फॉर्मेट नहीं है. जबकि स्टार्क का गिलेस्पी ने सपोर्ट किया है.
मंगलवार को दुबई में हुई आईपीएल नीलामी (IPL 2024 Auction) में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली लगाने की होड़ के बाद कमिंस (Pat Cummins) दूसरी सर्वश्रेष्ठ राशि में बिके. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आस्ट्रेलियाई कप्तान को खरीदने में 20.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की. गिलेस्पी ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘पैट निश्चित रूप से बेहतरीन गेंदबाज है और बेहतरीन कप्तान भी, जो हमने देखा है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि टी20 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है. मुझे लगता है कि वह एक टेस्ट गेंदबाज हैं. मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी कमाई का जरिया है.’
IND vs SA, 3rd ODI Dream11: तीसरा वनडे आज, जानें अपनी Dream 11 में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
कमिंस इससे पहले 15.5 करोड़ करोड़ में बिक चुके हैं
ऐसा नहीं है कि कमिंस को आईपीएल नीलामी में पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है. साल 2020 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी सेवाएं लेने के लिए 15.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. कमिंस ने 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 55 विकेट चटकाए हैं. बकौल जेसन गिलेस्पी, ‘वह अच्छा टी20 गेंदबाज है, इसमें कोई दो राय नहीं है.’ कमिंस के बिकने के कुछ देर बाद स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा.
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में 24 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं
स्टार्क ने आईपीएल में महज दो सीजन खेले हैं जिसमें उन्होंने 27 मैच में 34 विकेट झटके हैं. गिलेस्पी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं. यह काफी बड़ी राशि है, हम सभी मानते हैं लेकिन आईपीएल भी बहुत बड़ा टूर्नामेंट है. मैं मिच (स्टार्क) के लिए बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि यह दिखाता है कि टीम बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और बाएं हाथ की स्विंग गेंदबाजी को कितनी अहमियत देती हैं.’
.
Tags: IPL, IPL Auction, Jason Gillespie, KKR, Mitchell Starc, Pat cummins, SRH
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 06:38 IST
[ad_2]
Source link