Home Breaking News ‘सलार’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी समेत जवान के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त!

‘सलार’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी समेत जवान के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त!

0
‘सलार’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी समेत जवान के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त!

[ad_1]

Salaar Day 1 Collection prabhas film crossed 93cr expected to become biggest opening this year beating Jawan

सलार
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार


प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सलार: पार्ट 1-सीजफायर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी की भिड़ंत शाहरुख खान अभिनीत मूवी ‘डंकी’ से है। बावजूद इसके ‘सलार’ ने अपना लोहा मनवा लिया है। मूवी ने भारत के टिकट विंडो पर 93 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है, साथ ही शाहरुख की मूवी ‘जवान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो गई है। 

सलार’ का बंपर कारोबार 

‘सलार’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर अब तक तमाम कयास लगाए जा चुके हैं। वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है कि मूवी अपनी रिलीज के पहले दिन तकरीबन 93 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। अगर ऐसा होता है तो फिल्म न सिर्फ ‘डंकी’ को पछाड़ने में बल्कि शाहरुख खान की इस वर्ष की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी। जानकारी हो कि ‘जवान’ ने टिकट विंडो पर 75.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 

Hey Kameeni Review: जियो सिनेमा के पिटारे से निकली एक और औसत फिल्म, ‘16 दिसंबर’ वाले मणि शंकर याद हैं क्या!

‘सलार’ की कहानी

‘सलार’ एक पर्शियन साम्राज्य के सुल्तान की कहानी है। फिल्म में सुल्तान का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है, जो कि असली विलेन होते हैं। वहीं प्रभास, सुल्तान के दोस्त होते हैं, लेकिन आगे चलकर कुछ ऐसा हो जाता है कि दोनों की दोस्ती, दुश्मनी में तब्दील हो जाती है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है, और इसके पीछे का कारण इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसक सीन बताया गया है। बावजूद इसके मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में सफल नजर आई है। 

Bhagyashree: मैंने प्यार किया के पोस्टर शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट थीं भाग्यश्री, बोलीं- ‘सलमान ने कहा मोटी…’

सलार पार्ट 2 की घोषणा 

‘सलार’  में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा श्रुति हसन, जगपति बाबू , ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, रामचंद्रन राजू और ब्रह्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी प्रशांत नील के साथ संदीप रेड्डी बांदला , हनुमान चौधरी और डॉ. सूरी ने मिलकर लिखी है। इसके निर्माता विजय किरगंदूर हैं। ‘सलार’ के ओपनिंग डे कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, ‘सलार’ की रिलीज के साथ ही इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म के दूसरे भाग का एक पोस्ट-क्रेडिट सीन वायरल हो रहा है। वीडियो के आखिर में स्क्रीन पर ‘सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम’ लिखा आता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here