Home Sports हार्दिक को IPL में मिल सकती है बड़ी चुनौती, धोनी-कपिल कर चुके हैं इसका सामना

हार्दिक को IPL में मिल सकती है बड़ी चुनौती, धोनी-कपिल कर चुके हैं इसका सामना

0
हार्दिक को IPL में मिल सकती है बड़ी चुनौती, धोनी-कपिल कर चुके हैं इसका सामना

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस नए सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है. वजह है 2024 एडिशन से पहले नए कप्तान के साथ उतरने का ऐलान. टीम मैनेजमेंट ने एक दशक तक कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को देने का मुश्किल फैसला लिया. 5 बार की चैंपियन टीम की कप्तानी इस धुरंधर के लिए आसान नहीं होने वाली. गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए मुंबई ने हार्दिक को हासिल किया है.

मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम है. इस वक्त भले ही वह संयुक्त रूप से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नंबर एक पर है लेकिन सबसे पहले 5 बार ट्रॉफी जीतने का कमाल इसी टीम ने किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने यह सभी खिताब हासिल किए. 2023 में रिकी पोंटिंग को हटाकर रोहित को कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया गया था. अब 10 साल के बड़े अंतर के बाद टीम ने फिर से अपना कप्तान बदला है.

हार्दिक पंड्या के लिए राह मुश्किल
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई की टीम के लिए बतौर अनकैप्ड प्लेयर डेब्यू करने से लेकर कप्तान बनने का सफर हार्दिक पंड्या ने तय किया. किसी भी खिलाड़ी के लिए उस टीम की कमान संभालना सपना होता है जिसके लिए उसने करियर का पहला मैच खेला हो. मुंबई की टीम के लिए पिछले 3 में 2 सीजन बेहद खराब गए. 2021 में टीम 5वें स्थान पर रही जबकि 2022 में तो सबसे नीचे 10वें स्थान पर खत्म किया. पिछले सीजन में टीम को क्वालीफायर में हारकर बाहर होना पड़ा. हार्दिक पंड्या का संयोजन तय करना होगा और फिर उसे आगे ले जाना होगा.

धोनी और कपिल के सामने आई थी मुश्किल
साल 1983 में भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस टीम की कप्तानी युवा कपिल देव ने संभाली थी और उनको सामने मुश्किलें आई थी. तब कपिल देव के सीनियर रह चुके सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज को लेकर चलना उनके लिए मुश्किल का सबब बनी थी.

साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को जब टीम की कमान मिली थी तो सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर टीम का हिस्सा थे. हार्दिक पंड्या के साथ जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं. कप्तान के तौर पर उनको अपने सीनियर से वक्त के मुताबिक बदलाव करने को कहना होगा. ऐसे में किस तरह से वह इस काम को करते हैं यह देखना अहम होगा.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, Jasprit Bumrah, Mumbai indians, Rohit sharma, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here