Home Breaking News Bihar Cabinet : नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार अब अंतिम उपाय; सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस यह मांग मनवाएगी

Bihar Cabinet : नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार अब अंतिम उपाय; सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस यह मांग मनवाएगी

0
Bihar Cabinet :  नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार अब अंतिम उपाय; सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस यह मांग मनवाएगी

[ad_1]

To Insure india alliance, nitish kumar bihar cabinet expension is must, congress party minister oath awaited

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ बने इंडी एलायंस में बने रहेंगे, यह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी कह दिया है। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह यह बात पहले ही कह चुके थे। दिल्ली में विपक्षी दलों की ताजा बैठक के बाद जदयू और राजद को कांग्रेस के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को फाइनल करना है। लेकिन, इसके पहले अब बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरी भी है और मजबूरी भी। कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी ने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक के समय ही यह बात मनवा ली थी, लेकिन अबतक यह टल रहा था। अब कांग्रेस ने आगे कुछ होने के पहले बिहार में दो मंत्री पद पर कांग्रेसियों को शपथ दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस बार इसे सुनिश्चित कराने को कहा है।

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here