[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएससी ने सबसे पहले छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक पद पर गणित और विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी की ओर से मध्य विद्यालय शिक्षक पद पर गणित और विज्ञान विषय में कुल 11359 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
सात दिसंबर को हुई थी परीक्षा
पिछले सात दिसंबर को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले 38 उम्मीदवारों को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल घोषित करता है। वहीं सात दिसंबर को ही आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के कक्षा 6 से 10 के लिए आयोग ने कुल 60 उम्मीदवारों को संगीत/ कला विषय में सफल घोषित किया है।
कक्षा छठी से आठवीं तक के गणित और विज्ञान शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
प्रधानाध्यापक पद पर चयनित शिक्षक (पिछड़ा, अति पिछड़ा, अजा-अजजा विभाग)
[ad_2]
Source link