Home Breaking News Coal: अप्रैल से नवंबर के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38% बढ़ा, मंत्रालय ने बयान में ये कहा

Coal: अप्रैल से नवंबर के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38% बढ़ा, मंत्रालय ने बयान में ये कहा

0
Coal: अप्रैल से नवंबर के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38% बढ़ा, मंत्रालय ने बयान में ये कहा

[ad_1]

Domestic coal-based power generation rises 8.38% to 779.1 billion units in Apr-Nov

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार


कोयला मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 8.38 प्रतिशत बढ़कर 779.1 बिलियन यूनिट (बीयू) हो गया। 

एक साल पहले की समान अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 718.83 बिलियन यूनिट रहा था। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में भारत का बिजली उत्पादन 7.71 प्रतिशत बढ़ा। 

तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि, देश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून में देरी और कोविड के बाद  वाणिज्यिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने के कारण कोयला आधारित बिजली उत्पादन में सालाना आधार पर 11.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक सम्मिश्रण के लिए कोयले का आयात 44.28 प्रतिशत घटकर 1.516 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.72 करोड़ टन था। 

कोयला मंत्रालय ने कहा, ”यह कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता और कुल कोयला आयात को कम करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” सरकार कोयले के उत्पादन को और बढ़ाने के अपने प्रयासों में दृढ़ है, जिसका उद्देश्य उपलब्धता बढ़ाना और आयातित कोयले पर निर्भरता को कम करना है, जिससे विदेशी भंडार की रक्षा हो सके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here