Home Breaking News Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का एलान, जानें- कब से कब तक रहेंगे बंद

Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का एलान, जानें- कब से कब तक रहेंगे बंद

0
Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का एलान, जानें- कब से कब तक रहेंगे बंद

[ad_1]

Winter holidays announced in all schools of Haryana

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : फाइल

विस्तार


हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। एक जनवरी से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 16 जनवरी से दोबारा से स्कूल खुलेंगे।

हरियाणा में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, कर्मचारियों को मिलेंगे 127 अवकाश

हरियाणा सरकार ने साल 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के कर्मचारियों को 127 छुट्टियां मिल सकेंगी। इनमें 52 रविवार और 52 शनिवार शामिल हैं। इसके अलावा, 14 ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी तीन अवकाश ले सकेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार सरकार ने चार शेड्यूलों में छुट्टियों का विवरण दिया है। पहली अनुसूची में उन सार्वजनिक अवकाशों की सूची है, जिन दिनों हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय आदि बंद रहेंगे। इन दिनों की कुल संख्या 20 हैं। खास बात ये है कि 9 छुट्टियां शनिवार को पड़ती हैं, ऐसे में कर्मियों को 9 छुट्टियां कम मिल सकेंगी। इनमें से 24 फरवरी को रविदास जयंती, 23 को शहीदी दिवस, 13 अप्रैल वैशाखी व छठ पूजा, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल महावीर जयंती, 9 जून महाराणा प्रताप जयंती, 22 जून को संत कबीर जयंती, 12 अक्तूबर को दशहरा और 2 नवंबर को विश्वकर्मा जयंती है।

पंजाब के सभी स्कूलों में 24 से सर्दियों की छुट्टियां

उधर, पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों के मौसम को देखते हुए 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टियां की जा रही हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इन आदेश को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि किसी भी प्राइवेट स्कूल की ओर से आदेश का उल्लंघन न किया जाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here