Home Sports IPL से पहले धोनी के साथी ने रचाई शादी, स्कूल क्रश संग लिए सात फेरे, तस्वीरें वायरल

IPL से पहले धोनी के साथी ने रचाई शादी, स्कूल क्रश संग लिए सात फेरे, तस्वीरें वायरल

0
IPL से पहले धोनी के साथी ने रचाई शादी, स्कूल क्रश संग लिए सात फेरे, तस्वीरें वायरल

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League) में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलने वाले तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. तुषार ने नाभा गदमवार से शादी की. तुषार ने फोटो पोस्ट करते हुए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा.

तुषार ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,” जय बजरंग बली, धन्यवाद इस खास मोमेंट को कैप्चर करने के लिए.” इस जानकारी उन्होंने पहले ही दे दी थी. जब उन्होंने इंगेजमेंट की थी. तुषार ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी वाइफ स्कूल में उनकी क्रश थी और आज वह उनकी वाइफ बन गई है.

संजू सैमसन का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, शतक जड़ने के बाद बोले- मैंने हमेशा चाहा कि…

तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने हाल में टी20 की सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में गेंदबाजी की चमक दिखाते हुए हैट्रिक ली थी. तुषार ने मुंबई की ओर से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ मैच में यह तिकड़ी दर्ज की थी. मैच में तुषार ने महज 13 रन देकर चार विकेट लेते हुए मिजोरम की बैटिंग लाइन की कमर तोड़ दी. मुंबई की टीम ने महज छह ओवर में ही मैच 9 विकेट से जीत लिया.

IND vs SA: टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेगा धाकड़ ये खिलाड़ी, कहा- ये मेरा आखिरी मैच होगा…

साल 2023 के आईपीएल में उन्‍होंने 16 मैचों में 28.86 के औसत से 21 विकेट हासिल किए थे. तुषार आईपीएल के तीन सीजन के 23 मैचों में अब तक 25 विकेट हासिल कर चुके हैं, इसी दौरान 45 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है. तुषार ने आईपीएल डेब्यू साल 2020 में किया था. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उन्होंने अपना पहला मैच खेला था. अब तक 23 मैचों में वह 25 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनका एवरेज 32 का रहा है और इकॉनमी करीब 10 की.

Tags: Chennai super kings, Csk, Indian premier league, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here