[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगी तो सबकी नजर दो धुरंधरों पर रहेगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया के इन दो दिग्गजों को लेकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने बयान दिया है. उनका कहना है कि ये दोनों ही खिलाड़ी दबाव में रहने वाले हैं.
साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की. केएल राहुल ने कप्तानी करते हुए टीम को 2-1 से जीत दिलाई. अब रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने उतरेंगे. भारतीय टीम ने अब तक मेजबान के खिलाफ घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली सीरीज के दौरान दबाव में होंगे. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “तेज रफ्तार, उछाल और सीम, मैं मानता हूं कि आपकी बल्लेबाजी पर दबाव होगा. साउथ अफ्रीका के पास शायद इस तरह की बल्लेबाजी नहीं है जैसी 2011 में थी लेकिन इस टीम में कगिसो रबादा जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसन जैसे गेंदबाज मौजूद हैं.”
आगे उन्होंने कहा, “मेरा यह मानना है कि यहां पर जो दबाव है वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के उपर रहने वाला है क्योंकि ये दोनों ही अनुभवी है. साउथ अफ्रीका में गेंदबाज यकीनन आपके लिए जीत हासिल सकते हैं लेकिन बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए तो आप दबाव नहीं बना पाएंगे.”
.
Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 23, 2023, 18:11 IST
[ad_2]
Source link