Home Sports बारिश से बर्बाद हो सकता है टेस्ट, साउथ अफ्रीका में कितने दिन चल पाएगा मैच

बारिश से बर्बाद हो सकता है टेस्ट, साउथ अफ्रीका में कितने दिन चल पाएगा मैच

0
बारिश से बर्बाद हो सकता है टेस्ट, साउथ अफ्रीका में कितने दिन चल पाएगा मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बॉक्सिंग डे से करने वाली है. इस मैच का इंतजार काफी वक्त से किया जा रहा है लेकिन सेंचुरियन से जो खबर आ रही है वो निराश करने वाली है. इस मैच पर बारिश का साया है और टेस्ट के पूरा होने की उम्मीद कम है. रोहित शर्मा और विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है. यहां का मौसम इस वक्त फिलहाल अच्छे संकेत नहीं दे रहा. क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि टेस्ट के शुरूआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है तथा भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी.

ब्लॉय ने पीटीआई से कहा, ‘‘तापमान काफी कम होगा जैसे 20 डिग्री. अभी तापमान 34 डिग्री है और यह गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच जायेगा। मैं नहीं जानता कि हालात कैसे होंगे कि हमें पहले दिन खेलने को मिलेगा या नहीं. उम्मीद करता हूं कि कुछ खेल हो और तीसरे दिन यह ठीक रहेगा लेकिन मुझे नहीं पता कि पिच पर कितना टर्न होगा.’’

दो मैचो टेस्ट सीरीज
भारत पहला मैच बॉक्सिंग डे पर खेलने उतरेगा. 26 से 30 दिसंबर के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेला जाना है. नए साल का आगाज भारतीय टीम इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से करने जा रही है. 3 से 7 जनवरी के बीच केप टाउन में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाना है.

Tags: India vs South Africa

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here