Home Sports सेंचुरियन टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, वापस लौटे 2 खूंखार गेंदबाज

सेंचुरियन टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, वापस लौटे 2 खूंखार गेंदबाज

0
सेंचुरियन टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, वापस लौटे 2 खूंखार गेंदबाज

[ad_1]

सेंचुरियन. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर इतिहास रचना चाहती है. अब तक टीम इंडिया को कोई भी कप्तान साउथ अफ्रीका में इस फॉर्मेट में सीरीज नहीं जिता पाया है. रोहित शर्मा के लिए चुनौती थोड़ी और मुश्किल हो गई है क्योंकि साउथ अफ्रीका के 2 खतरनाक गेंदबाज ने वापसी कर ली है.

टीम में वापसी कर रहे कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के नेट अभ्यास शुरू करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कोनराड ने उम्मीद जताई कि भारत अपने टेस्ट अभियान के ‘फाइनल फ्रंटियर’ को जीतने में नाकाम रहेगा. रबाडा को एड़ी में चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया गया था. एनगिडी टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले बाएं टखने में चोट के कारण बाहर हो गए थे. रबाडा और एनगिडी शनिवार दोपहर को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर टीम के नेट सेशन में दमखम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे.

कोनराड ने कहा कि उनके मुख्य तेज गेंदबाज तरोताजा होंगे और पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र के पहले दिन कहा, ‘‘ वे तरोताजा और आक्रामक होंगे (रबाडा और एनगिडी). मैं हमेशा तरोताजा रहने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा करता हूं.’’

दोनों अनुभवी गेंदबाज बिना किसी मैच अभ्यास के इस मुकाबले में उतरेंगे लेकिन कोच इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अगर घरेलू मैचों में खेलना का मौका मिलता तो अच्छा होता लेकिन यही जीवन है. हर किसी को कोई रास्ता ढूंढना होता है. मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि वे बिना मैच अभ्यास के भारत के खिलाफ खेलेंगे.’’

कोच ने कहा, ‘‘ केजी (रबाडा) और लुंगी 15 सदस्यीय टीम में हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं. हम चयन के बारे में कोई  निर्णय कल लेंगे. उम्मीद है, कल सुबह हमारे पास चयन के लिए 15 लोगों की पूरी टीम होगी.’’

Tags: India vs South Africa, Kagiso rabada, Lungi Ngidi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here