Home Sports हरमप्रीत कौर का गेंदबाजी में कमाल, ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने कसा शिकंजा

हरमप्रीत कौर का गेंदबाजी में कमाल, ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने कसा शिकंजा

0
हरमप्रीत कौर का गेंदबाजी में कमाल, ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने कसा शिकंजा

[ad_1]

मुंबई. इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दमदार खेल दिखाया है. मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने मेहमान टीम के 5 विकेट 233 रन पर गिरा दिए थे. दिन का खेल खत्म होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 46 रन की मामूली बढ़त हासिल की थी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर (23 रन देकर 2 विकेट) ने तीसरे दिन शनिवार को अंतिम क्षणों में दो विकेट लेकर भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र महिला टेस्ट क्रिकेट मैच में पलड़ा भारी रखा. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 233 रन बनाए थे और इस तरह से उसने 46 रन की बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 219 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 406 रन बनाकर 187 रन की बढ़त हासिल की थी.

हरमनप्रीत ने ताहलिया मैकग्रा (177 गेंदों में 73 रन, 10 चौके) को क्लीन बोल्ड किया और फिर खतरनाक दिख रही एलिसा हिली (32) को पगबाधा आउट किया. स्टंप उखड़ने के समय एनाबेल सदरलैंड 12 और एशलीग गार्डनर सात रन पर खेल रही थी. तीसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. भारत ने सुबह अपनी पारी सात विकेट पर 376 रन से आगे बढ़ाई और उसने आधे घंटे के खेल में ही 30 रन जोड़कर अपने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए.

सदरलैंड (41 रन देकर दो विकेट) ने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कल की अविजित बल्लेबाज पूजा वस्त्राकर (47) और रेणुका सिंह (08) को जबकि किम गार्थ ने दीप्ति शर्मा (78) को आउट किया लेकिन इससे पहले भारतीयों ने दो नए रिकॉर्ड बनाए. दीप्ति ने अपनी पारी में 171 गेंद का सामना किया और नौ चौके लगाए.

भारत का 406 रन का योग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है. दीप्ति और वस्त्राकर के बीच आठवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड है.

Tags: Deepti Sharma, Harmanpreet kaur, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here