Home Breaking News Gujarat: ‘समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी…’, गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस

Gujarat: ‘समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी…’, गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस

0
Gujarat: ‘समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी…’, गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस

[ad_1]

On Gujarat decision to allow liquor consumption in the GIFT city Congress attack bjp

Shaktisinh Gohil
– फोटो : Facebook

विस्तार


गुजरात के गिफ्टी सिटी में शराब  पर लगे प्रतिबंध को हटाने के फैसले पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशान साध कर कहा कि शराबबंदी के कारण गुजरात फल-फूल रहा था, आज भाजपा ने इसे बर्बाद करने का निर्णय लिया है। समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई है या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया। 

शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला

गौरतलब है, गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी के गृह राज्य होने के कारण गुजरात के गठन के बाद से यहां शराब के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। गिफ्ट सिटी के अलावा राज्य के किसी अन्य क्षेत्र को कभी भी इस तरह की छूट नहीं दी गई है।

गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा

इस पर गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं कि महात्मा गांधी की जन्मस्थली होने के नाते गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा है। आज गुजरात सरकार ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में शराबबंदी हटाने का फैसला किया है। लोग यहां शराब पीएंगे। इस तरह के फैसले से मेरे गुजरात को बड़ा नुकसान होने जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here