[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं. भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बुरी तरह से फ्लॉप रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ऑस्ट्रेलिया के टी20 लीग में अजब कारनामा करने की वजह से सुर्खियों में आ गए. उन्होंने एक मैच के दौरान बिना ग्लव्स और पैड पहले ही मैदान पर पहुंचकर अंपायर को हैरान कर दिया. इस वजह से उनको फटकार लगी और यह वीडियो वायरल हो गया.
ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 लीग बिग बैश के एक मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. थंडर ने इस मैच में 18वें ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज की. मेलबर्न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे. सिडनी की टीम ने 18.2 ओवरों में इसे हासिल किया.
No gloves, pads or helmet on
Haris Rauf was caught by surprise at the end of the Stars innings!@KFCAustralia #BucketMoment #BBL13 pic.twitter.com/ZR9DeP8YhW
— KFC Big Bash League (@BBL) December 23, 2023
मैच के दौरान मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की हरकत सुर्खियों में है. दरअसल इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बल्लेबाजी की बारी आने पर बिना ग्लव्स और पैड के ही मैदान का रुख कर लिया. विकेट गिरने के बाद जब वह बल्लेबाजी करने पहुंचे तो ना पैड्स पहने थे और न ग्लव्स उनके हाथों पर था. यह देखने के बाद अंपायर ने उनको बल्लेबाजी करने से तुरंत रोका. उनको किट पहनने की हिदायत दी गई.
राऊफ ने क्यों किया ऐसा
जिस वक्त विकेट गिरा उस समय हारिस राऊफ बल्लेबाजी करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने सोचा अगर वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और सेफ्टी किट पहनने में वक्त लगाया तो टाइम आउट करार दिए जा सकते हैं. आउट ना होने के डर से वह तेजी से भागते हुए मैदान पर बिना ग्लव्स और पैड के ही बल्लेबाजी करने पहुंच गए.
.
Tags: Big bash league, Haris Rauf
FIRST PUBLISHED : December 23, 2023, 17:32 IST
[ad_2]
Source link