Home Breaking News WFI Suspension: ‘डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जाना महज तमाशा’, शरद पवार वाली NCP का भाजपा पर वार

WFI Suspension: ‘डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जाना महज तमाशा’, शरद पवार वाली NCP का भाजपा पर वार

0
WFI Suspension: ‘डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जाना महज तमाशा’, शरद पवार वाली NCP का भाजपा पर वार

[ad_1]

WFI suspension: Sharad Pawar-led NCP calls it farce, says it won't absolve BJP of wrongdoing

राकांपा प्रमुख शरद पवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खेल मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। इस मामले पर शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कहा कि डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जाना तमाशा है। 

आरोप से खुद को मुक्त नहीं कर सकती…

एनसीपी ने कहा कि इस तरह का निर्णय करके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) महिला पहलवानों की मदद नहीं करने के आरोप से खुद को मुक्त नहीं कर सकती।

इसलिए किया निलंबित

बता दें, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है क्योंकि नवनिर्वाचित संस्था ने पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की ‘जल्दबाजी में घोषणा’ की थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि नए निकाय ने डब्ल्यूएफआई संविधान का पालन नहीं किया।

डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here