[ad_1]
हाइलाइट्स
बिग बैश लीग मैच में जमां ने लिए 3 विकेट
सिडनी थंडर्स ने मेलबर्न स्टार्स को हराया
नई दिल्ली. बिग बैश लीग 2023-24 (Big Bash League) मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जमां खान (Zaman Khan) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिडनी थंडर्स की ओर से तीन विकेट लेते हुए डेनियल सेम्स के साथ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.उनके इस प्रदर्शन की बदौलत सिडनी थंडर्स ने शनिवार को खेले गए मैच में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars Vs Sydney Thunder) को 5 विकेट से शिकस्त दी. जमां के लिए विकेटों में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बैटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का विकेट शामिल रहा जिन्हें पाकिस्तानी बॉलर ने ‘परफेक्ट यॉर्कर’ से बोल्ड किया. जमां को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
स्लिंगी एक्शन वाले जमां की यह यॉर्कर इतनी मारक थी कि मैक्सवेल कुछ भी नहीं कर सके और गेंद ने उनके ऑफ स्टंप पर जाकर लगी.केएफसी बिग बैश लीग ने अपने X अकाउंट पर जमां की इस लाजवाब गेंद का वीडियो शेयर किया है.
जिगरी ही बना विराट का ‘दुश्मन’, विपक्षी बॉलरों को बताया आउट करने का तरीका
“That is brilliant!”
Glenn Maxwell falls to a ripping yorker from Zaman Khan! #BBL13 pic.twitter.com/rEPuIgTbge
— KFC Big Bash League (@BBL) December 23, 2023
अल्बरी में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मेलबर्न स्टार्स की टीम 20 ओवर्स में 172 रन बनाकर आउट हो गई. लियाम डासन के रूप में टीम का आखिरी विकेट पारी की आखिरी गेंद पर गिरा.मेलबर्न के लिए सबसे अधिक 59 रन बी वेबस्टर ने ताया जबकि मैक्सवेल (30 रन, 26 गेंद, पांच चौके) ने दूसरे टॉप स्कोरर रहे.सिडनी थंडर्स के लिए डेनियल सेम्स और जमां सबसे सफल बॉलर रहे. सेम्स ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जमां ने चार ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट लिए.
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले पाक टीम को झटका, स्टार स्पिनर चोट के कारण बाहर
जवाब में सिडनी थंडर्स ने 173 रन का टारगेट 10 गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. कैमरन बेनक्राफ्ट (30) और अलेक्स हेल्स (40) ने पहले विकेट के लिए तेजी से 78 रन जोड़ते हुए टीम को ठोस शुरुआत दी. हेल्स के आउट होने के बाद ओलिवर डेविस ने 23 और डेनियम सेम्स ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली और टीम की जीत की राह बनाई.मेलबर्न टीम के वेबस्टर ने गिर पांच विकेट में से चार विकेट हासिल किए.
.
Tags: Big bash league, Glenn Maxwell
FIRST PUBLISHED : December 24, 2023, 10:39 IST
[ad_2]
Source link