Home Sports ‘सनी’ ने चुनी 1st टेस्‍ट की टीम, तेज बॉलिंग वाली पिच पर अश्विन-जडेजा भी शामिल

‘सनी’ ने चुनी 1st टेस्‍ट की टीम, तेज बॉलिंग वाली पिच पर अश्विन-जडेजा भी शामिल

0
‘सनी’ ने चुनी 1st टेस्‍ट की टीम, तेज बॉलिंग वाली पिच पर अश्विन-जडेजा भी शामिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मुकेश को चुना
गिल को नंबर तीन के बैटर के रूप में चुना
रोहित-यशस्‍वी होंगे ‘सनी’ की टीम के ओपनर

नई दिल्‍ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. पहला टेस्‍ट सेंचुरियन के तेज गेंदबाजी के लिए मददगार विकेट पर होगा. भारतीय टीम (Team India) अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके देश में कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं जीत सकी है, ऐसे में रोहित शर्मा ब्रिगेड निश्चित रूप से अपने फैंस को सीरीज जीत का तोहफा देना चाहेगी. इस सीरीज की भारतीय टेस्‍ट टीम में चेतेश्‍वर पुजारा, अजिंक्‍य रहाणे और मोहम्‍मद शमी जैसे दिग्‍गज शामिल नहीं है. पुजारा और रहाणे को जहां टीम में स्‍थान नहीं दिया गया है, वहीं शमी चोटिल होने के कारण टीम का हिस्‍सा नहीं है.

शमी की गैरमौजूदगी में भारत के लिए समस्‍या आदर्श तेज गेंदबाजी कॉबिनेशन चुनने की होगी. जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज का प्‍लेइंग इलेवन में चुना जाना तो तय है लेकिन तीसरे स्‍थान के लिए मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और प्रसिद्ध कृष्‍णा (Prasidh Krishna) के बीच होड़ है.

जिगरी ही बना विराट कोहली का ‘दुश्‍मन’, विपक्षी बॉलरों को बताया आउट करने का तरीका

महान ओपनर और कमेंटेटर सुनील गावस्‍कर ने सेंचुरियन टेस्‍ट के पहले, अपनी पसंद की भारतीय प्‍लेइंग XI चुनी है जिसमें  उन्‍होंने तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा पर मुकेश कुमार को तरजीह दी है. यही नहीं, विकेट के तेज गेंदबाजी के लिए मददगार होने के बावजूद ‘सनी’ ने दोनों दिग्‍गज स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 11 प्‍लेयर्स में रखा है.

पाकिस्‍तानी बॉलर की ‘परपेक्‍ट यॉर्कर’, मैक्‍सवेल का उखाड़ा स्‍टंप, देखें VIDEO

स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्‍कर ने केएल राहुल को विकेटकीपर की जिम्‍मेदारी सौंपी है. उन्‍होंने रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल को पारी की शुरुआत के लिए अपनी पसंद बताया है जबकि तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को रखा है. उन्‍होंने कहा, ‘मेरी प्‍लेइंग इलेवन बेहद सीधी है. रोहित और यशस्‍वी ओपनर होंगे जबकि गिल नंबर तीन और विराट नंबर 4 पर बैटिंग करेंगे. नंबर पांच पर केएल राहुल व नंबर छह पर श्रेयस अय्यर मेरी पसंद हैं. नंबर सात पर रवींद्र जडेजा और नंबर आठ पर आर अश्विन होंगे. तीन तेज गेंदबाज के तौर पर मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज टीम में होंगे.’

Ind vs SA Test: पिच क्यूरेटर के बयान से हलचल, पहले टेस्ट में बनाई गई ऐसी पिच

सुनील गावस्‍कर की प्‍लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज.

Tags: India vs South Africa, Mukesh Kumar, R ashwin, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here