Home Breaking News Human Trafficking: भारतीय यात्रियों के साथ फ्रांस में फंसा विमान आज मुंबई पहुंचेगा, मानव तस्करी का था आरोप

Human Trafficking: भारतीय यात्रियों के साथ फ्रांस में फंसा विमान आज मुंबई पहुंचेगा, मानव तस्करी का था आरोप

0
Human Trafficking: भारतीय यात्रियों के साथ फ्रांस में फंसा विमान आज मुंबई पहुंचेगा, मानव तस्करी का था आरोप

[ad_1]

Mumbai airport Plane with more than 300 passengers mostly Indians from France Latest News Update

लीजेंड एयरलाइंस का विमान रोका गया था
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फ्रांस में पिछले तीन दिनों से फंसा लीजेंड एयरलाइंस का विमान आज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इस विमान में 300 से ज्यादा यात्री सवार हैं और उनमें अधिकतर भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। फ्रांस की सरकार ने मानव तस्करी के आरोप में इस विमान को रोका था। बता दें कि रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस के ए340 विमान ने दुबई से निकारागुआ के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान तकनीकी खराबी के चलते फ्रांस के वेट्री एयरपोर्ट पर उतरा था। इसी दौरान फ्रांस की सरकार को सूचना मिली कि इस विमान से मानव तस्करी की जा रही है, जिसके बाद फ्रांस ने इस विमान को रोक लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान कुछ ही देर बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है। 

फ्रांस में कोर्ट की सुनवाई के बाद विमान को छोड़ा गया

फ्रांस की सरकार ने यात्रियों को हिरासत में लेकर मानव तस्करी के एंगल से मामले की जांच की। रविवार को फ्रांस के कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चार जजों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से सवाल किए। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों में कई हिंदीभाषी और कई तमिलभाषी लोग थे। सुनवाई के बाद जजों ने विमान को रवाना करने का आदेश दे दिया और जांच प्रक्रिया में कई अनियमितताओं का हवाला देकर मामले की सुनवाई भी कैंसिल कर दी। गौरतलब है कि विमान में 11 नाबालिग भी सवार हैं। 

एयरपोर्ट पर ही लगाए गए थे यात्रियों के बिस्तर

मानव तस्करी के आरोपों पर लीजेंड एयरलाइंस की वकील ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। वहीं भारतीय यात्रियों के विमान को फ्रांस में रोके जाने के बाद फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी वेट्री एयरपोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने भारतीय यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा। फ्रांस में फंसे रहने के दौरान यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही बिस्तर लगाए गए थे और वहीं पर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here