Home Sports IND vs SA: टीम इंडिया की भलाई के लिए ये दिग्गज विकेटकीपर बनने को तैयार, कोच द्रविड़ ने बता दिया नाम

IND vs SA: टीम इंडिया की भलाई के लिए ये दिग्गज विकेटकीपर बनने को तैयार, कोच द्रविड़ ने बता दिया नाम

0
IND vs SA: टीम इंडिया की भलाई के लिए ये दिग्गज विकेटकीपर बनने को तैयार, कोच द्रविड़ ने बता दिया नाम

[ad_1]

Rahul Dravid Statement: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग को लेकर तैयार हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के नए विकेटकीपर को कुछ नया करने का अवसर मिलेगा. केएस भरत का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी पक्ष कमजोर है. भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास ईशान किशन के रूप में अन्य विकल्प था, लेकिन उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए आराम का फैसला किया है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास राहुल ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं.

ये दिग्गज विकेटकीपर बनने को तैयार

राहुल द्रविड़ ने कहा,‘मैं इसे रोमांचक चुनौती के रूप में देखता हूं. यह निश्चित तौर पर उनके पास कुछ अलग करने का मौका है. ईशान किशन के यहां नहीं होने से उन्हें यह मौका मिला है. हमारे पास चयन के लिए दो विकेटकीपर हैं और राहुल उनमें से एक हैं. हमने उनसे इस बारे में चर्चा की और वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं. वह इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित है.’

कोच द्रविड़ ने बता दिया नाम

राहुल द्रविड़ इस बात को समझते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग की चुनौती पूरी तरह से भिन्न होती है, लेकिन उनको पूरा विश्वास है कि राहुल अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे क्योंकि 50 ओवरों के प्रारूप में उन्होंने यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई है. द्रविड़ ने कहा,‘हम जानते हैं कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अक्सर विकेटकीपिंग नहीं की है, लेकिन वह 50 ओवर की क्रिकेट में लगातार ऐसा करते रहे हैं. पिछले पांच-छह महीनों में उन्होंने अच्छी तरह से तैयारी की है. उन्होंने इस बीच काफी विकेटकीपिंग की है.’ राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘यह उनके लिए नई और आकर्षक चुनौती होगी. मुझे लगता है कि यहां गेंद अधिक स्पिन नहीं होगी, जिससे उनका काम थोड़ा आसान हो जाएगा.’ 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here