[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) टीम इंडिया इतिहास रचने को तैयार थी. लेकिन भारतीय टीम में इस सीरीज से पहले उथल-पुथल देखने को मिली. ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद शमी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए. वहीं, कहा जा रहा था कि विराट कोहली भी फैमिली इमरजेंसी के चलते साउथ अफ्रीका से लंदन रवाना हो गए. जिसके बाद से उनकी वापसी को लेकर लगातार संशय बना हुआ था. लेकिन अब वे टीम के साथ जुड़ चुके हैं.
अब विराट कोहली टीम के साथ दोबारा से जुड़ चुके हैं. लेकिन अब न्यूज18 को पता चला है कि यह उनकी लंदन ट्रिप को लेकर खुलासा हुआ है कि यह उनकी प्लांड ट्रिप थी. फैमिली इमरजेंसी के चलते विराट लंदन नहीं गए थे. न्यूज18 के सोर्स को बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने बताया ‘विराट कोहली पहले ही इंट्रा-स्क्वाड मैच नहीं खेलने वाले थे. टीम प्रबंधन को उनके प्लांड ट्रिप के बारे में पता था. यह ऐसा कुछ नहीं है जो रातों-रात या पारिवारिक आपात स्थिति के कारण हुआ हो. जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसे देखिए, यह विराट कोहली हैं. जब इन चीजों की बात आती है तो वह बहुत अच्छी तरह से योजनाबद्ध होते हैं. उनकी लंदन यात्रा के बारे में पहले ही बता दिया गया था और योजना बनाई गई थी.’
लंदन जाने से पहले की थी ट्रेनिंग
अधिकारी ने बताया, ‘कोहली 15 दिसंबर को भारत से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए. 19 दिसंबर को लंदन जाने से पहले उन्होंने 3-4 अच्छे प्रैक्टिस सेशन लिए थे. अगले कुछ दिनों तक वह लंदन में थे और अब टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं और सभी में शामिल होंगे. संभावना है कि कल सेंचुरियन में ट्रेनिंग होगी.’
भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका को उसके घर में अभी तक मात नहीं दे सकी है. दोनों टीमें पहले टेस्ट में 26 दिसंबर को आमने-सामने होंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित एंड कंपनी इस बार इतिहास रचने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
.
Tags: Ind vs sa, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 24, 2023, 15:01 IST
[ad_2]
Source link