[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू होगी। पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में उसकी नजर इतिहास रचने पर है। हालांकि, इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है।
सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट के शुरुआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी।
[ad_2]
Source link