Home World Israel Hamas War: बाइडेन ने इजरायल को हमास पर बम बरसाने से मना किया था? आखिरकार मिल गया जवाब

Israel Hamas War: बाइडेन ने इजरायल को हमास पर बम बरसाने से मना किया था? आखिरकार मिल गया जवाब

0
Israel Hamas War: बाइडेन ने इजरायल को हमास पर बम बरसाने से मना किया था? आखिरकार मिल गया जवाब

[ad_1]

Jai Beden US News: इजरायल इंतकाम की आग में जल रहा है. उसका बदला अधूरा है. विदेशों में दुबका हमास का टॉप ऑर्डर अभी जिंदा है. इसलिए इजरायल दुश्मनों का समूल नाश कर रहा है. उसे अमेरिका से फुल सपोर्ट मिल रहा है. इस बीच लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि हमास के कब्जे में कई बंधक हैं. इसलिए अमेरिका इजरायल पर हमास से युद्ध विराम यानी सीजफायर करने का दबाव बना रहा है. ऐसे कथित दावों को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन का जवाब आया है.  

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात की है. इसका ब्योरा देते हुए बाइडेन ने कहा कि ये एक निजी बातचीत थी. कैंप डेविड की एक मीटिंग के लिए जाते समय व्हाइट हाऊस में मौजूद एक रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा सर- क्या आपने उन्हें हमास पर हमला करने से रोका या नया सीजफायर करने के लिए कहा? तो जवाब में बाइडेन ने कहा, ‘मेरी निजी बातचीत हुई थी, मैंने उन्हें संघर्ष विराम के लिए नहीं कहा.’

क्रिसमस की शुभकामनाएं

नेन्याहू ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों को अपनी बातचीत से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. इसी दौरान बाइडेन ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामानाएं देते हुए कहा, ‘एक शानदार भविष्य के लिए अमेरिका, अफ्रीका के साथ काम करना जारी रखेगा. हम बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे. लोगों को मेरी शुभकामनाएं… ‘मेरी क्रिसमस’.

दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक प्रस्ताव पास हुआ है. जिसमें गाजा के प्रभावित लोगों की मदद के काम में फौरन तेजी लाने का आह्वान किया गया है. उस प्रस्ताव में भी संघर्ष विराम का कहीं कोई जिक्र नहीं है. 7 अक्टूबर को हमास के बंदूकधारियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले में करीब 1200 यहूदियों की मौत हो गई और इजरायल के 240 लोगों को बंधक बना लिया गया, जिसके बाद इजराइल ने युद्ध में जाने का ऐलान कर दिया था.

नेतन्याहू ने क्यों खाई हमास के खात्मे की कसम

7 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार था. इजरायल को इस बात का अंदेशा नहीं था कि फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास दुस्साहसिक तरीके से उसके देश को निशाना बना सकता है. फिल्मी अंदाज में इजरायल की सीमा में दाखिल हो जाना, करीब 20 मिनट में पांच हजार रॉकेट दाग देना. हमास के इस एक्शन के बाद इजरायल की तरफ से प्रतिक्रिया का दौर जो शुरू हुआ वो आज भी जारी है.

आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन तेल अवीव पहुंचे थे. उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से द्विपक्षीय बात करते हुए कहा था कि ISIS से भी ज्यादा खतरनाक हमास है, तभी नेतन्याहू ने अपना संकल्प दोहराया था कि हमास का खात्मा करके ही दम लेंगे.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here