Home Breaking News Reliance-Disney Deal: रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने मीडिया बिजनेस के विलय का किया करार, रिपोर्ट्स में दावा

Reliance-Disney Deal: रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने मीडिया बिजनेस के विलय का किया करार, रिपोर्ट्स में दावा

0
Reliance-Disney Deal: रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने मीडिया बिजनेस के विलय का किया करार, रिपोर्ट्स में दावा

[ad_1]

Disney, Reliance sign non-binding agreement for Indian media operations merger, says report

रिलायंस डिज्नी हॉटस्टार डील।
– फोटो : Social Media

विस्तार


रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वॉल्ट डिज्नी के साथ 25 दिसंबर, 2023 को अपने भारतीय मीडिया बिजनेस के परिचालन से जुड़ा एक गैर-बाध्यकारी विलय समझौता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। विलय समझौते के तहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास शेयरों और नकदी के संयोजन के माध्यम से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी शेष 49 प्रतिशत की हकदार होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिस्सेदारी पैटर्न से संकेत मिलता है कि मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह के पास अधिक शक्ति होगी।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सौदा फरवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा, हालांकि, रिलायंस का उद्देश्य जनवरी, 2024 तक प्रक्रिया को पूरा करना है। दो हफ्ते पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी के अधिकारी मीडिया विलय के अगले चरण पर चर्चा करने के लिए लंदन में बैठक कर रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विलय भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्यों में से एक का निर्माण करेगा, जो ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी जैसे टेलीविजन हितो वाली कंपनियों और नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here