Home Breaking News इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

0
इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

[ad_1]

कारोबारी लिहाज से साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए बीते एक दशक का सबसे अच्छा साल रहा। इसी साल तमाम ऐसी भी फिल्में भी रिलीज हुई, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद न तो वे दर्शकों को पसंद आईं और न ही इनका कारोबार ही संतोषजनक स्तर तक पहुंच सका। आइए जानते हैं गुजरते साल की 10 सबसे खराब फिल्मों के बारे में और क्या रही इसकी वजह। इन सारी फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म ऐसी है जिसकी तारीफ तो हुई लेकिन दर्शक देखने इसे भी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे।




10

द लेडी किलर 

अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमिका पेडनेकर अभिनीत फिल्म  ‘द लेडी किलर’ साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई। उत्तराखंड की पृष्ठिभूमि पर यह क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बिना प्रचार के ही आनन फानन में रिलीज कर दिया और दर्शकों को पता ही नहीं चला कि ‘द लेडी किलर’ नाम की कोई फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। 45 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ एक लाख रूपये रहा है। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्माण टी सीरीज ने किया था। 


9

तेजस

फिल्म ‘तेजस’ में कंगना रनौत ने  भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई हैं जो एक खतरनाक बचाव अभियान पर जाती है। सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने खूब जमकर मेहनत भी की, लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। करीब 70 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 4.14 करोड़ रुपये रहा और यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई। 

Tejas Review: तारा सिंह के बाद अब तेजस का मिशन पाकिस्तान, पढ़िए कितना काम आया कंगना रणौत का करिश्मा


8

गणपत

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ की रिलीज से पहले खूब चर्चा थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को डायस्टोपियन एक्शन फिल्म कहा जाता है, जिसका मतलब होता है एक ऐसी फिल्म जो भविष्य की एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जहां आदर्श समाज नहीं है। लेकिन विकास बहल का यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। फिल्म दशहरा की छुट्टियों के आसपास रिलीज हुई, लेकिन न तो इस फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिला और न ही हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मौजूदगी ही इस फिल्म को बचा पाई। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  सिर्फ 9.70 करोड़ रुपये ही रहा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई। 

Ganpath Review: शिव शक्ति भी नहीं कर पाई ‘गणपत’ का उद्धार, बेहद खराब निकली कृति, अमिताभ और टाइगर की फिल्म


द वैक्सीन वार 

‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाकर चर्चा में आए निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वार’ देखकर उनके धुर प्रशंसकों को भी बहुत निराशा हुई। यह फिल्म कोरोना महामारी के समय विदेशी वैक्सीन का प्रचार करने के लिए देसी वैक्सीन बनाने वालों के खिलाफ एक सोची समझी रणनीति के तहत दुष्प्रभाव और एक एजेंडे की तरह इसकी कवरेज है। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और अनुपम खेर की मुख्य भूमिकाएं हैं। 28 सितंबर 2023 को इसे फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया, लेकिन 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलु बॉक्स कलेक्शन महज छह करोड़ रुपये रहा है। 

The Vaccine War Review: एजेंडा फिल्म का दाग बचाने में फंसे विवेक, सब कुछ खरी खरी कहते तो कुछ और बात होती..


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here