[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें बॉक्सिंग डे पर टेस्ट मैच खेलने उतरने वाली है. भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है जबकि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है. 26 दिसंबर से भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों का टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरने वाली है जबकि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगा.
बॉक्सिंग डे पर टेस्ट मैच खेलने की परंपरा काफी पुरानी है. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें इस दिन मुकाबला खेलने उतरती है. इसमें से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम हर बॉक्सिंग डे पर टेस्ट खेलती है जबकि न्यूजीलैंड के सीरीज होने पर निर्भर करता है. इस बार भी कंगारू और प्रोटियाज टीम टेस्ट मैच खेलने उतरे रही हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम के सामने एशिया की धुरंधर टीम होगी.
भारत और पाकिस्तान का बॉक्सिंग डे
बॉक्सिंग डे क्रिकेट फैंस के लिए डबल मजा लेकर आया है. एक तरफ भारतीय टीम खेलने उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार सीरीज जीत की उम्मीद लेकर उतरेगी तो वहीं पाकिस्तान के नए कप्तान शान मसूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बराबरी का इरादा लेकर उतरेंगे.
सुबह खेलेगा पाकिस्तान फिर भारत का मैच
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और भारत के समय के मुताबिक जब वहां टेस्ट मैच शुरू होगा तो सुबह के 5 बज रहे होंगे. पहले दिन के खेल के दोपहर भारतीय समय के अनुसार 12 बजे तक चलने की उम्मीद है. भारत के मुकाबले की बात करें तो यह दोपहर 1.30 बजे तक शुरू होगा. इसके रात 8.30 तक चलने की उम्मीद है. भारत के मैच पर बारिश का साया है ऐसे में पहले दिन का खेल कितने ओवर खेला जा सकेगा इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता.
.
Tags: India vs South Africa, Pakistan vs australia
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 20:06 IST
[ad_2]
Source link