[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद पहली बार किसी सीरीज में खेलने उतरेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए. रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले मीडिया के जवाब पर अपने ही तरीके से जवाब दिए. एक पत्रकार की उन्होंने मजाक मजाक में क्लास भी लगा दी.
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर आज तक किसी भी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज नहीं कर पाई है. कप्तान रोहित शर्मा ने बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहे टेस्ट मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए. कप्तान के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने और इसमें पत्रकारों से बात करने का अंदाज अलग होता है. रोहित ने एक पत्रकार की यहां पर भी क्लास लगा दी.
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मीडिया से बात करने पहुंचे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब उनके टी20 वर्ल्ड कप में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक मजाक में ही उनका क्लास लगा दी. वर्ल्ड कप के बाद वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि खेल को लेकर जो जज्बा है वो बरकरार है और ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने की भूख है. जब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पत्रकार ने उनके जवाब को जोड़ना चाहा तो रोहित ने कहा, देखने मुझे अच्छे से पता है कि आप मेरे से क्या कहलवाना चाहते हैं. देखिए आपको, वो जवाब मिलेगा बहुत ही जल्दी मिलेगा जिसकी आपको तलाश है.
दो मैचो टेस्ट सीरीज
भारत पहला मैच बॉक्सिंग डे पर खेलने उतरेगा. 26 से 30 दिसंबर के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेला जाना है. नए साल का आगाज भारतीय टीम इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से करने जा रही है. 3 से 7 जनवरी के बीच केप टाउन में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाना है.
.
Tags: India vs South Africa, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 15:55 IST
[ad_2]
Source link