[ad_1]
हाइलाइट्स
ख्वाजा के समर्थन में आगे आए माइकल होल्डिंग
कहा, फैसले में नैतिकता की कमी नजर आती है
नई दिल्ली. गाजा हमला मामले में फिलिस्तीन के पक्ष में आवाज उठाने पर क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी की नाराजगी झेलने वाले पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को माइकल होल्डिंग का समर्थन हासिल हुआ है.वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज होल्डिंग ने ICC के फैसले पर सवाल उठाया है. बता दें, फिलिस्तीन मुद्दे पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था जिसके लिए आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई थी.
वेस्टइंडीज के मशहूर तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अहम सदस्य रहे होल्डिंग ने कहा कि आईसीसी की इस प्रतिक्रिया में संगठन के तौर पर नैतिकता की साफ कमी नजर आती है.’द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन’ से बात करते हुए होल्डिंग ने कहा, ‘मैं उस्मान ख्वाजा मामले पर नजर रखे हुए और यह नहीं कह सकता कि मैं आईसीसी के रुख से हैरान हूं.अगर ज्यादातर अन्य संगठन ऐसे मुद्दों पर अपने रवैये और व्यवहार में कुछ हद तक निरंतरता और एकरूपता दिखाते तो जरूर हैरान होता. एक बार फिर उन्होंने (ICC) ने पाखंड (दोहरा मापदंड) और एक संगठन के तौर पर नैतिक मूल्यों के प्रति कमी को दर्शाया है.
गौतम गंभीर ने चुनी 1st टेस्ट की प्लेइंग XI, एक स्पिनर चुना, शार्दुल को दी जगह
बता दें, आईसीसी नियमों के तरह क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी भी तरह के सियासी, धार्मिक या नस्लीय संदेश का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते.इस मामले में विवाद तब हुआ था जब ख्वाजा को ‘आल लाइव्ज आर इक्वल (सभी जिंदगी समान हैं)’ और ‘फ्रीडम इज ए ह्यूमन राइट (आजादी एक मानवाधिकार)’ संदेश लिखे शूज पहनकर मैच में उतरने से रोक इस आधार पर रोक दिया गया था कि ऐसा करना आईसीसी के क्लोदिंग और एक्विपमेंट नियमों का उल्लंघन होगा.बाद में ख्वाजा ने बांह पर काली पट्टी बांधकर गाजा मामले में इसरायल की कार्रवाई के प्रति विरोध जताया था.
‘तो वो ड्रॉप हो जाता है’, राहुल मुद्दे पर फैन के तीखे सवाल पर पार्थिव पटेल का जवाब
बता दें, उस्मान ख्वाजा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में हुआ था. बाद में उनके पिता ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे जहां से एक क्रिकेटर के तौर पर उस्मान ने अपने करियर का आगाज किया था.
.
Tags: ICC, Pakistan vs australia, Usman khawaja
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 10:41 IST
[ad_2]
Source link