Home Sports IND vs SA : अश्विन ने सेंचुरियन के मौसम पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस भी हो जाएंगे खुश!

IND vs SA : अश्विन ने सेंचुरियन के मौसम पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस भी हो जाएंगे खुश!

0
IND vs SA : अश्विन ने सेंचुरियन के मौसम पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस भी हो जाएंगे खुश!

[ad_1]

R Ashwin on Centurion Weather : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 और वनडे के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का आगाज मंगलवार यानी 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा. सेंचुरियन से सुपरस्पोर्ट पार्क में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसके मौसम पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने बड़ा अपडेट दिया.

बारिश डालेगी खलल?

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से सेंचुरियन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. हालांकि, बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन भारी बारिश और तूफान के खलल डालने की आशंका जताई गई है. बता दें कि लगातार बारिश के कारण सोमवार को टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन भी रद्द कर दिया गया.

अश्विन ने शेयर की अच्छी खबर

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने सोमवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन के निराशाजनक पूर्वानुमान के बीच कुछ अच्छी खबर शेयर की. अश्विन ने सोमवार को इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट पर फैंस को जानकारी दी कि घंटों की बारिश के बाद सूरज दिखा और अच्छी-खासी धूप भी खिली. अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर साफ आसमान की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘भीगे दिन के बाद आखिरकार सूरज निकल आया.’

प्लेइंग-11 से होंगे बाहर?

सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में है, जहां पिच से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. भारतीय टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट के लिए 4 तेज गेंदबाजों और 1 स्पिनर के साथ उतर सकता है. इसका मतलब है कि रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में शार्दुल ठाकुर के लिए जगह बनाने के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.

भारत की टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर).

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here