[ad_1]

मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में मंगलवार (26 दिसंबर) से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बगैर उतरेगी। विश्व कप के बाद शमी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह बाईं एड़ी की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 2021 में सेंचुरियन में मिली जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले कहा यह स्वीकार किया कि शमी की कमी खलेगी।
रोहित ने संकेत दिया कि मुकेश कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा में से कोई एक प्लेइंग-11 में होगा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मुकेश या प्रसिद्ध का साथ मिलेगा। रोहित ने कहा, ”उन्होंने (मोहम्मद शमी) ने सालों से हमारी टीम के लिए जो किया है, उसे देखते हुए जाहिर तौर पर यह एक बड़ी कमी है। उनकी जगह कोई आएगा।” मुकेश भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू नहीं किया है।
[ad_2]
Source link