[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल को वनडे सीरीज में आराम दिया गया था
गिल पहली बार साउथ अफ्रीका में खेलेंगे टेस्ट सीरीज
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच मंगलवार से खेला जाएगा
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज खेलेंगे. गिल के लिए यह साल अभी तक बेहतरीन रहा है. उन्होंने मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वॉड गेम में शतकीय पारी खेलकर खुद को फॉर्म में रहने के संकेत दिए हैं. गिल मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन वह वनडे सीरीज में नहीं खेल सके थे. ऐसे में अब उनकी कोशिश टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हुई है. टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल ने अफ्रीकन सफारी का लुत्फ उठाया जहां वह शेर के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए.
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साउथ अफ्रीका की जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह शेर के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में गिल पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. उनके पीछे शेर नजर आ रहा है जो दूसरी ओर मुंह करके बैठा हुआ है. गिल बनियान पहने हुए हैं जबकि उनके सिर पर टोपी है.
शुभमन गिल ने हेलीकॉप्टर से की जंगल की सैर
शुभमन गिल ने हेलीकॉप्टर पर सवार होकर जंगली जीवों को करीब से देखा. उन्होंने आखिरी में वहां के स्थानीय लोगों के साथ बॉर्न फायर का भी आनंद लिया. गिल ने कैप्शन लिखा, ‘ सफारी डंप.’ गिल साल 2023 में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल साउथ अफ्रीका में पहली बार मेजबानों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे. अभी तक वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं.
सरफराज ने लिखा, ‘ अफ्रीकन यू ब्यूटी’
दूसरी ओर, सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की है जिसमें वे भी जंगल सफारी को एंज्वॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सरफराज खान भी इस समय साउथ अफ्रीका में हैं. उन्होंने इंडिया ए टीम की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ शानदार सैकड़ा जड़ा था. सरफराज ने कैप्शन लिखा, ‘ अफ्रीकन यू ब्यूटी.’ सरफराज को हाल में आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था.
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Sarfaraz Khan, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 06:22 IST
[ad_2]
Source link