[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार 26 दिसंबर से खेलने उतरेगी. 5 दिन के खेल में दोनों टीमों अपनी चुनौती पेश करेंगी. इस मुकाबले पर बारिश का साया है ऐसे में पूरे दिन के खेल में कितने ओवर डाले जा सकेंगे यह देखना होगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उनका कहना है वह इस दौरे पर ऐसा करने वाले हैं जो इससे पहले किसी भारतीय कप्तान ने नहीं किया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच की टाइमिंग क्या रहने वाली है. तीनों सेशन के खेल में कब लिया जाएगा ब्रेक और कब तक चलेगा पहले दिन का खेल इसकी जानकारी हर किसी को चाहिए. आप भी जानना चाहते हैं तो देखिए पूरे दिन का कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक क्या रहने वाला है.
बॉक्सिंग डे टेस्ट की डिटेल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को पहले दिन का खेल भारतीय समय के मुताबिक 1.30 बजे शुरू होगा. पहले सेशन का खेल 3.30 बजे तक चलेगा इसके बाद लंच ब्रेक होगा. दूसरे सेशन का खेल 4.10 मिनट से लेकर 6.10 मिनट तक चलेगा. चाय काल के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी 6.30 में दोबारा मैदान पर उतरेंगे और यह आखिरी सेशन का खेल 8.30 तक खेले जाने की संभावना है. बारिश की दखल हुई तो इस कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है.
साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता भारत
साल 1992 में भारतीय टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेली थी. तब से अब तक 2022 तक 8 बार दोनों देशों के बीच साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया को यहां अब तक किसी भी सीरीज में जीत नहीं मिली. 2010-11 के दौरे पर भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया था.
भारत की संभावित इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
.
Tags: India vs South Africa, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 18:05 IST
[ad_2]
Source link