Home Breaking News Indian Navy: उड़ान भरने से ठीक पहले लड़ाकू विमान मिग-29के का टायर फटा, बंद किया गया रनवे का संचालन

Indian Navy: उड़ान भरने से ठीक पहले लड़ाकू विमान मिग-29के का टायर फटा, बंद किया गया रनवे का संचालन

0
Indian Navy: उड़ान भरने से ठीक पहले लड़ाकू विमान मिग-29के का टायर फटा, बंद किया गया रनवे का संचालन

[ad_1]

Navys MiG-29K aircraft suffers tyre burst at Dabolim airport know details

MiG-29K
– फोटो : Social Media

विस्तार


भारतीय नौसेना का एक लड़ाकू विमान का नियमित उड़ान भरने से ठीक पहले गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे के टैक्सीवे पर टायर फट गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है। टायर फटने के कारण मिग-29के टैक्सीवे पर ही फंस गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

घटना के तुरंत बाद बंद किया गया रनवे का संचालन

इस घटना के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने रनवे को चार बजे तक संचालन के लिए बंद कर दिया। इससे अन्य उड़ानों की सेवा भी प्रभावित हुई। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘जब विमान अपने नियमित उड़ान के लिए रनवे पर थी, तभी टायर फट गया। टायर फटने के तुरंत बाद ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।’

सिंगल पायलट विमान को टैक्सीवे से दूर ले जाया गया। अधिकारियों ने घटना के समय की जानकारी नहीं दी है। डाबोलिन एयरपोर्ट दक्षिणी गोवा जिले में स्थित है, जो कि भारतीय नौसेना बेस आईएनएस हंसा का हिस्सा है। डबोलिन एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धनमजय ने बताया कि इस घटना से 10 उड़ानों की सेवा प्रभावित हुई है। वहीं कुछ उड़ानों को मोपा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here