Home Breaking News Ram Mandir: देश भर के बाजारों में 5000 से अधिक ‘राम फेरी’, 2500 से ज्यादा स्थानों पर होगा ‘राम संवाद’

Ram Mandir: देश भर के बाजारों में 5000 से अधिक ‘राम फेरी’, 2500 से ज्यादा स्थानों पर होगा ‘राम संवाद’

0
Ram Mandir: देश भर के बाजारों में 5000 से अधिक ‘राम फेरी’, 2500 से ज्यादा स्थानों पर होगा ‘राम संवाद’

[ad_1]

CAIT will organize several programs regarding inauguration ceremony of  Ram Mandir in ayodhya know all updates

Ram Mandir
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


अयोध्या में 22 जनवरी से शुरु हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके अंतर्गत देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक ‘राम फेरी’ निकाली जाएंगी। विभिन्न बाजारों एवं व्यापारियों के घरों में 5000 राम चौकी स्थापित होंगी। इसके अलावा 2500 से ज्यादा स्थानों पर ‘राम संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, एक जनवरी से ‘हर शहर अयोध्या’-‘घर घर अयोध्या’ अभियान शुरु होगा। 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारत में एक अविस्मरणीय दिन बनाया जाएगा। श्रीराम किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। वे देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता तथा संस्कारों को परिलक्षित करते हैं। इसी दृष्टि से कैट ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। 

 

इस संबंध में कैट ने देश भर के हजारों व्यापारी संगठनों को एक एडवाइजरी जारी कर आग्रह किया है कि वे 1 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी शहरों में व्यापारी संगठन अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ मिलकर ‘हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या’ अभियान चलायें। इस अभियान के अंतर्गत कैट ने देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक राम फेरी निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह राम फेरी बाजारों में राम भजन कर अलख जगाएंगी। लगभग 2500 से अधिक राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आसपास के लोगो को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here