Home Sports Rohit Sharma PC: टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? पत्रकार ने पूछा सवाल तो यूं किया रिएक्ट

Rohit Sharma PC: टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? पत्रकार ने पूछा सवाल तो यूं किया रिएक्ट

0
Rohit Sharma PC: टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? पत्रकार ने पूछा सवाल तो यूं किया रिएक्ट

[ad_1]

Rohit Sharma in T20 World Cup-2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है. इस वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया के धुरंधर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खेलने पर संशय है. इस बीच उनसे एक पत्रकार ने सोमवार को सवाल पूछा तो रोहित ने रिएक्ट किया. रोहित अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Test) से मैदान पर वापसी करेंगे.

मैदान पर होगी वापसी

धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) में टीम इंडिया की कमान संभाली. भारत ने अपनी मेजबानी में खेले गए इस आईसीसी टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और बिना कोई मैच हारे ही फाइनल का टिकट कटाया. इसके बाद खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया. रोहित तब से क्रिकेट से ब्रेक पर थे. वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे, जिसका पहला मैच सेंचुरियन में 26 दिसंबर मंगलवार से शुरू होगा. 

मजाक-मजाक में दे दिया जवाब

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. जब उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक-मजाक में ही जवाब दे दिया. वर्ल्ड कप के बाद वापसी को लेकर उन्होंने कहा, ‘खेल को लेकर जो जज्बा है, वो बरकरार है. ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने की भूख है.’ जब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उनके जवाब को जोड़ना चाहा तो रोहित बोले- देखिए, मुझे अच्छे से पता है कि आप मुझेसे क्या कहलवाना चाहते हैं. आपको वो जवाब मिलेगा, बहुत जल्द मिलेगा, जिसकी आपको तलाश है.’

31 साल से इंतजार

भारतीय टीम टी20 और वनडे के बाद अब साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत का मकसद अपने 31 साल के इंतजार को खत्म करने का है. साल 1992 से लेकर अब तक भारत की साउथ अफ्रीका में ये 9वीं टेस्ट सीरीज होगी, लेकिन अभी तक वह इस देश में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here