Home Breaking News UP: अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

UP: अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

0
UP: अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

[ad_1]

विस्तार


रेल यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधाएं बढ़ा दी हैं। 308 स्टेशनों पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मशीन लगवाई हैं। 24 स्टेशनों पर 75 जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक तथा 261 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए गए हैं। 74 स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यूटीएस मशीनें लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर लगाई गईं हैं। इससे यात्रियों को टिकट के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल से यूटीएस एप से भी टिकट बुक करना आसान हो गया।

ये भी पढ़ें – खेल मंत्रालय के फैसले से भाजपा सांसद बृजभूषण के खेमे में मायूसी, ‘दबदबा’ वाले होर्डिंग हटाए गए

ये भी पढ़ें – फैसले के खिलाफ कानूनी दांव खेलने की तैयारी में निलंबित खेमा, महज 60 घंटे ही पद पर रहे संजय सिंह

अब स्टेशनों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके भी यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। 146 स्टेशनों पर क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है। अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए 74 स्टेशनों पर 107 आटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीनें (एटीवीएम) भी लगाई गईं है। 35 केंद्रों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र खोले गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here