Home Sports तेज खतरनाक बाउंसर सिर पर लगी, टीम इंडिया का स्टार घायल, मैदान पर दौड़े…

तेज खतरनाक बाउंसर सिर पर लगी, टीम इंडिया का स्टार घायल, मैदान पर दौड़े…

0
तेज खतरनाक बाउंसर सिर पर लगी, टीम इंडिया का स्टार घायल, मैदान पर दौड़े…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मुश्किल में नजर आई. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मेजबान टीम के गेंदबाजों ने एक के बाद एक जोरदार झटके दिए. 6 विकेट गिरने के बाद टीम को केएल राहुल के साथ मिलकर शार्दुर ठाकुर ने संभाला. तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर टीम का यह स्टार बैटर चोटिल हो गया. जिसके बाद फीजियो को मैदान पर भागकर आना पड़ा.

टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने उतरी रोहित शर्मा की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. बॉक्सिंग डे के इस मुकाबले में टॉस मेजबान कप्तान तेंबा बवूमा ने जीता और गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम के टॉप 5 बैटर 107 रन के स्कोर पर वापस लौट चुके थे. अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे महत्वपूर्ण विकेट झटके.

चोटिल हुआ टीम इंडिया का स्टार
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के दौरान एक तेज बाउंसर पर चोट लगी. तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी की 142 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उपर की गेंद उनके हेल्मेट पर तेजी से टकराई. 43.3 ओवर में कोएत्जी ने खतरनाक बाउंसर डाली जो हेल्मेट से टकराते हुए शार्दुल को सिर के सामने लगी. बॉल लगने के बाद बल्लेबाज दर्द में नजर आया.

मैदान पर दौड़कर पहुंचे फीजियो
शार्दुल ठाकुर को तेज रफ्तार बाउंसर सिर पर लगी थी और आंखों के उपर लाल निशान भी नजर आ रहा था. गेंद लगने के साथ ही भारतीय टीम के फीजियो समझ गए थे कि शार्दुल मुश्किल में हैं. वो मैदान पर तुरंत ही भागकर पहुंचे उनको उचित उपचार दिया. तकरीबन 15 मिनट तक खेल रोके जाने के बाद शार्दुल ने नए हेल्मेट को पहनकर बल्लेबाजी दोबारा शुरू की.

Tags: India vs South Africa, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here