[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की ओपनर बैटर स्मृति मंधाना टीम इंडिया की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है. उन्होंने भारत के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है और समय-समय पर मैच जिताकर दिए हैं. उनके पिता श्रीनिवास मंधाना भी क्रिकेटर बनना चाहते थे. लेकिन उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने की इजाजत नहीं थी. जिसके बाद उन्होंने अपने बच्चों पर भरोसा जताया था. मंधाना ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया.
स्मृति मंधाना ने कौन बनेगा करोड़पति शो पर अमिताभ बच्चन से कहा,” शुरू से ही मेरे पिता और भाई को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी. मेरे पिता ने क्रिकेट में करियर बनाने की सोची भी थी लेकिन उन्हें इजाजत नहीं थी. इसलिए मेरे पिता यह चाहते थे कि उनके दोनों बच्चे क्रिकेट खेले और कोई एक भारत का प्रतिनिधित्व जरूर करे.”
IND vs SA: साउथ अफ्रीकी गेंदबाज के सामने नहीं टिकता रोहित शर्मा का बल्ला, 10 में से 6 बार हुए शिकार
मंधाना ने आगे कहा,” मैं अपने भाई के साथ क्रिकेट खेला करती थी. मेरा भाई लेफ्ट हेंडेड था और मैं राइट हैंडेड. लेकिन मैंने लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी करनी अपने भाई से ही सीखी है. वह जब भी खेलते तो मैं उनके पास जाकर खड़ी हो जाती थी और वह किस तरह से खेल रहे वह देखने लगती थी. इस तरह मैं राइट हैंडेड से लेफ्ट हैंड बैटर बनी.”
IND vs SA: अश्विन-कृष्णा को मौका, रवींद्र जडेजा क्यों हुए बाहर? रोहित शर्मा ने बताई सच्चाई
स्मृति मंधाना का करियर
स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अभी तक 80 वनडे इंटरनेशनल और 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में मंधाना के नाम 3179 रन हैं जबकि टी20 में वह 2998 रन बना चुकी हैं. वनडे में मंधाना के नाम 5 शतक हैं. टेस्ट की बात करें तो 6 टेस्ट मैचों में वह 480 रन बना चुकी है. इस फॉर्मेट में वो एक शतक भी जड़ चुकी हैं.
.
Tags: Indian women cricketer, Smriti mandhana
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 16:16 IST
[ad_2]
Source link