Home Sports बड़े बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 1 खिलाड़ी ने अकेले गेंदबाजों का निकाला दम

बड़े बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 1 खिलाड़ी ने अकेले गेंदबाजों का निकाला दम

0
बड़े बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 1 खिलाड़ी ने अकेले गेंदबाजों का निकाला दम

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों ने धोखा दे दिया. कप्तान रोहित शर्मा समेत तमाम टॉप ऑर्डर बैटर सस्ते में आउट होकर लौट गए. 107 रन के स्कोर पर आधी भारतीय टीम वापस पवेलियन का रुख कर चुकी थी. जब तमाम दिग्गज बल्लेबाज ने घुटने टेक दिए तब एक अनुभवी खिलाड़ी ने जमकर अपना दम दिखाया. अकेले ही भारत को 200 रन के पार पहुंचाया और टीम के लिए एक मात्र फिफ्टी जमाई.

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने उतरी और नजारा वैसा ही दिखा जैसा आम तौर पर विदेशी धरती पर होता है. तेज गेंदबाजों के आगे भारत का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया. 107 रन बनाते बनाते आधी टीम वापस लौट चुकी थी. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. कप्तान ने सबसे ज्यादा निराश किया.

1 बल्लेबाज ने दिखाया दम
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे मुश्किल में नजर आई. सिर्फ केएल राहुल ही अकेले एक छोर पर डटकर भारत के लिए दमदार बल्लेबाजी की. टीम इंडिया को अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस खिलाड़ी ने 200 रन तक पहुंचाया. भारत की तरफ से पहले दिन एक मात्र फिफ्टी बनी और वो केएल राहुल के बल्ले से आया. 80 बॉल पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से इस बैटर ने अर्धशतक पूरा किया.

अहम साझेदारी ने टीम को मुश्किल से निकाला
केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए मुश्किल में अहम साझेदारी निभाई और स्कोर 200 तक पहुंचाया. सातवें विकेट के लिए इस बैटर ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 43 रन की अहम साझेदारी निभाई. इसके बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ 27 रन जोड़ टीम को सस्ते में सिमटने से रोका.

Tags: India vs South Africa, KL Rahul

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here