[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच मंगलवार से खेला जाएगा
2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे पर शुरू हो रहा है
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए पहुंची है
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें 26 दिसंबर से सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आमने सामने होंगी. बॉक्सिंग डे के मौके पर खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं. इसी दिन पाकिस्तान की टीम सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट क्या है? क्या इसका संबंध बॉक्सिंग गेम से है? लोग इसे जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं. स्ट्रेलिया के साथ साथ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी बॉक्सिंग डे का आयोजन करते हैं. भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया ने अभी तक कितने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं और कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड? आइए जानते हैं.
बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है?
क्रिसमस के एक दिन बाद यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे (Boxing Day) मनाया जाता है. ब्रिटिश साम्राज्य के के हिस्सा रहे कई देश जिनमें यूनाइटेड किंगडम आदि शामिल हैं, वे इस दिन को मनाते हैं. सबसे पहले यह मेलबर्न में मनाया जाता था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, नाइजीरिया, त्रिनिडाड और टोबैगो सहित साउथ अफ्रीका के साथ अन्य देश भी इसमें शामिल हैं.
बॉक्सिंग डे पर किन 2 टीमों के बीच सबसे पहले टेस्ट मैच खेला गया?
बॉक्सिंग डे के मौके पर पहला टेस्ट मैच 1968 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया 1980 से हर साल बॉक्सिंग डे पर एक टेस्ट मैच आयोजित करता है. ऑस्ट्रेलिया ने 1989 में श्रीलंका के खिलाफ हालांकि एक वनडे मैच का आयोजन किया था. तब बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेला गया था.
भारत ने कब और किसके खिलाफ खेला अपना पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ?
भारतीय टीम ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला था. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच का आयोजन मेलबर्न में किया था. यह टेस्ट ड्रॉ रहा . तब टीम इंडिया की कप्तानी कपिल देव कर रहे थे. भारतीय टीम बॉक्सिंग डे पर साउथ अफ्रीका से अभी तक 6 टेस्ट मैच खेल चुकी है जहां 2 में जीत मिली है वहीं 4 टेस्ट में हार मिली है. टीम इंडिया पिछली बार 2021 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी. तब भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को 113 रन से मात दी थी. बॉक्सिंग डे पर टीम इंडिया ने ओवरऑल 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से सर्वाधिक 9 ऑस्ट्रेलिया के खेले हैं जहां उसे 2 में जीत मिली है.
इन गिफ्ट को क्रिसमस बॉक्स कहा जाता था
ऐसा कहा जाता है कि रानी विक्टोरिया के शासन में 1800 के दशक में निचले ब्रिटिश सोसाएटी के नौकरों को क्रिसमस के दौरान उनके मालिकों से हाथ से चुनकर गिफ्ट दिए जाते थे. इन गिफ्ट को क्रिसमस बॉक्स कहा जाता था. इसलिए इस दिन को बॉक्सिंग डे कहा जाने लगा. इस दिन होने वाले मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट का नाम दिया गया. एक मान्यता ये भी है कि इंग्लिश चर्च से गरीब लोगों को बॉक्स दिए जाते थे जिसे क्रिसमस के एक दिन बाद चर्च में खोल जाते थे.
.
Tags: Boxing Day Test, Ind vs sa, India vs South Africa
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 06:38 IST
[ad_2]
Source link