Home Breaking News राजोरी में बोले राजनाथ सिंह: ‘हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान, आपके ऊपर कोई नजर डाले यह कतई बर्दाश्त नहीं’

राजोरी में बोले राजनाथ सिंह: ‘हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान, आपके ऊपर कोई नजर डाले यह कतई बर्दाश्त नहीं’

0
राजोरी में बोले राजनाथ सिंह: ‘हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान, आपके ऊपर कोई नजर डाले यह कतई बर्दाश्त नहीं’

[ad_1]

Defence Minister Rajnath Singh visit jammu and rajouri today leaves from delhi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के उच्च अधिकारियों ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमीनी हकीकत की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। यहां से वह राजोरी के लिए रवाना हुए।

रक्षा मंत्री ने राजोरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पुंछ हमले में बलिदान हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। राजोरी में सैनिकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, ‘… हमारे लिए हर सैनिक बेहद महत्वपूर्ण है, हमारा हर एक सैनिक परिवार के सदस्य के समान है। आपके ऊपर कोई नजर डाले यह हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एजेंसी दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए शासन की तरफ से जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसके लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है…’

रक्षा मंत्री ने सैनिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सेना जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आपकी बहादुरी और दृढ़ता पर विश्वास है… जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद खत्म होना चाहिए और आपको इस प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप जीत हासिल करेंगे। इसके साथ-साथ आपको लोगों का दिल भी जीतना है।’

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आईईडी बरामद, यातायात रोका, बम निरोधक दस्ता मौके पर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here