Home Sports रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर सारे नाकाम, कहर बनकर टूटा 1 गेंदबाज

रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर सारे नाकाम, कहर बनकर टूटा 1 गेंदबाज

0
रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर सारे नाकाम, कहर बनकर टूटा 1 गेंदबाज

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ी उम्मीद के साथ खेलने उतरी टीम इंडिया का हार पहले ही दिन बेहाल हो गया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कहर बन कर टूटे. आधी टीम 107 रन के स्कोर पर पवेलियन में जाकर बैठी थी. अनुभवी तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर वापसी का टिकट थमा दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउत अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन किया. टॉस मेहमान टीम के कप्तान तेंबा बवूमा ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. कप्तान रोहित शर्मा जो साउथ अफ्रीका की धरती पर पिछले 10 साल से एक फिफ्टी जमाने को तरस रहे हैं महज 5 रन बना पाए. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी सस्ते में लौट गए. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जैसे तैसे लंच तक का वक्त निकाला लेकिन उनपर भी सबसे अनुभवी प्रोटियाज गेंदबाज हावी हो गया.

1 गेंदबाज कहर बनकर टूटा
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों पर साउथ अफ्रीका का एक दिग्गज गेंदबाज कहर बनकर टूटा. कगिसो रबाडा ने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को महज 5 रन पर आउट किया. इसके बाद श्रेयस अय्यर और फिर विराट कोहली का विकेट टीम के लिए हासिल किया. साउथ अफ्रीका के लिए लंच से पहले विराट और अय्यर की जोड़ी मुश्किल बनी थी जिसे वापसी करते ही रबाडा ने तोड़ डाला. 31 रन पर श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड किया तो 38 रन पर विराट कोहली को विकेट के पीछे कैच करवाया.

कगिसो रबाडा ने भारतीय टीम के कप्तान को आउट कर अपने विकटों का खाता खोला था और इसके बाद श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, आर अश्विन और फिर जमकर बल्लेबाजी कर रहे शार्दुल ठाकुर का विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए. रबाडा ने जितने भी विकेट झटके वो सभी साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते थे.

Tags: India vs South Africa, Kagiso rabada, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here