[ad_1]

गृह मंत्री अमित शाह (वीडियो ग्रैब)
– फोटो : social media
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा बंगाल की 42 में से 35 से अधिक सीटें जीतेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल से इकट्ठा की गई कट मनी का इस्तेमाल विदेशों में आलीशान मकान खरीदने में किया जाता है, लेकिन यहां वही लोग हवाई चप्पल पहनकर घूमते हैं। उन्होंने कहा, बंगाल की जनता अब धोखा नहीं खाएगी, जनता हिसाब मांगेगी। वे यहां बंगाल भाजपा के के सभी सोशल मीडिया और आईटी अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती से मोदी जी को 35 सीटें दीजिए, मैं गारंटी देता हूं कि मोदी ‘सोनार बांग्ला’ (सोना का बंगाल) बनाएंगे। उन्होंने कहा, यूपीए सरकार ने 10 वर्षों में बंगाल को 2,09,000 करोड़ रुपए दिए और मोदी सरकार ने 9 साल में 7,17,000 करोड़ रुपए दिए। दीदी को एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सोशल मीडिया की ताकत के दम पर चुनाव लड़ेगी।
[ad_2]
Source link